नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 मामले तेजी से बढ़े हैं। विश्व के 159 देशों में मामले बढ़ रहे हैं। यूरोप के 8 देशों में पिछले 2 सप्ताह में 2 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,55,319 के करीब है।
दिल्ली में कई दिनों से लगातार 20,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक अब पॉजिटिविटी रेट 25% के आसपास आकर रूक गया है। ये अच्छा संकेत है। मौतें कोमोरबिडिटी की वजह से हो रही हैं।
दिल्ली में कोरोना केस को लेकर कई तरह की सख्ती की गई है। हालांकि लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार 11 जनवरी को कोविड-19 के दिशानिर्देशों के उल्लंघन से संबंधित अपराधों के लिए 1.10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 63 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सरकार ने यह भी कहा है कि दिल्ली में 4 जनवरी 2022 के बाद आवश्यक सेवाओं में छूट के लिए जारी किए गए ई-पास साप्ताहिक कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू में वैध रहेंगे।