गूगल मैप पर महिला को दिख गए 3 साल पहले मर चुके पिता! फिर लड़की ने…

Uncategorized
Spread the love

इंग्लैंड। एक महिला ने अपने पिता को 3 साल पहले खो दिया था मगर अचानक उसे उसके पिता गूगल मैप पर नजर आ गए। ये खबर सभी को चौंका रही है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला है क्या।

इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में रहने वाली ट्विटर यूजर कारेन ने इसी साल जून में एक ट्वीट किया जिसे लोगों का बहुत प्यार मिला। महिला ने बताया कि वो गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू फीचर के जरिए अपना घर देख रही थी जब उसे अचानक अपने पिता की तस्वीर दिख गई। हैरानी की बात ये थी कि कारेन के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी थी।

दरअसल, गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू से कारेन जिस तस्वीर को देख रही थीं वो पिता की मौत के पहले की ही थी। गूगल की ये सेवा हर दिन या हर महीने अपडेट नहीं होती है। ये काफी लंबे अंतराल के बाद ही अपडेट हो पाती है। ऐसे में जब कारेन ने घर देखा तो उन्हें पिता की तस्वीर नजर आई जो गार्डेनिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गार्डेनिंग करना उन्हें बहुत पसंद था इसलिए जब उनकी नजर इस तस्वीर पर गई तो वो दंग रह गईं।