कौन बना साल 2021 का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति; देखिए सूची

दुनिया
Spread the love

बेलारूस। ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) ने वर्ष 2021 के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। OCCRP ने इस साल का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति बेलारूस के विवादित राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको को चुना है।

इसके बाद अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और ऑस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबेस्टियन कर्ज का नाम है।

संस्था के मुताबिक, लुकाशेंको ने अपने करीब लोगों को सरकारी पैसा दिया। उन पर कोविड के फर्जी इलाज और उसके बारे में गलत सूचनाएं फैलाने का भी आरोप है।