रांची। झारखंड विधानसभा में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसीसी) के मुद्दे पर बवाल होगा। भाजपा विधायक दल की 15 दिसंबर को हुई बैठक में इस मामलेम में रणनीति बनाई गई। पार्टी ने कहा कि विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करेगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जायसवाल ने बताया कि JPSC में हुई धांधली को लेकर इसे रद्द करने, सीबीआई जांच कराने और JPSC के चेयरमैन को बर्खास्त करने का मुद्दा को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विधायक ने कहा कि 2 वर्ष पूर्व अपने घोषणा पत्र में 5 लाख रोजगार, बेरोजगारी भत्ता सहित सभी वादे फेल हो गये। इन सभी मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद किया जाएगा।
किसानों की समस्या को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाई जायेगी। धान खरीद में सरकार द्वारा एक महीना का विलंब बिचौलियागिरी को फिर बढ़ावा दिया है। सरकार की मनसा ही साफ नहीं है।