रात में खाने के बाद सोने गया था युवक, सुबह पेड़ से लटकता मिला

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर टोला मायर निवासी अरबिंद सिंह उर्फ भीम सिंह का शव नदी के किनारे चीलबील के पेड़ से कपड़े की फंदे से झूलते हुए मिला। सुबह में जब लोगो की नजर शव पर पड़ी, तब आनन फानन में उसे पेड़ से उतारा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविन्द सिंह उर्फ भीम सिंह बलिगड़ पंचायत के मोटनगवा गांव में अपने फूफा असर्फी सिंह के यहां रहकर ईटा भट्ठा में ट्रैक्टर चलाता था। रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह घर वालों ने देखा तो फंदे से लटका उसका शव मिला। हालाकि मौत का अभी तक कोई ठोस कारण का खुलासा नहीं हो पाया।

मृतक के फूफा ने बताया कि वह शराब का सेवन हमेशा किया करता था। शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसके माता-पिता और चाचा की मृत्‍यु 15 वर्ष पहले ही हो चुकी है।

घटना की सूचना पाकर केतार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पीएआई संजय हेंब्रम, पीएसआई उस्मान शेख द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।