इस बच्‍चे के नाम है अनोखा रिकॉर्ड, राज्‍यपाल ने बढ़ाया हौसला

झारखंड
Spread the love

रांची। इस बच्‍चे के नाम अनोखा रिकॉर्ड है। झारखंड के राज्‍यपाल रमेश बैस से 10 दिसंबर को उसने राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर राज्‍यपाल ने इस बच्चे की उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए अत्यंत सराहना की। उसका हौसला बढ़ाया।

उक्‍त बच्‍चे का नाम रायन कुमार है। उसने साइकिलिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बहुत ही कम उम्र में रायन ने 5 घंटे 17 मिनट के रिकॉर्ड समय में 20.8 किमी/घंटा की अभूतपूर्व गति से 108 किलोमीटर तक बिना रुके साइकिल चलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राज्यपाल इस बच्चे की उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए अत्यंत सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि इस बच्‍चे ने बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के 16 इंच एमटीबी किड्स साइकिल पर यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। उनकी सहनशक्ति और गति प्रशंसनीय है। दृढ़ता के साथ सिले उनके समर्पण को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (WBR), लंदन द्वारा दर्ज किया गया है। उसने 150 किमी के नए रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है। जल्द ही सूचीबद्ध होने की संभावना है।

रॉयन के पिता कमांडर अनिमेष भारतीय नौसेना में सेवारत हैं। उनकी 6 साल पहले एक दुर्भाग्यपूर्ण स्काइडाइविंग दुर्घटना हुई थी। अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। मां कमांडर गौरी मिश्रा इसी साल भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुई है।