jharkhand

शिक्षा विभाग : कार्यशैली जानकर रह जाएंगे हैरान, आदेश से शिक्षक संघ परेशान

झारखंड
Spread the love

  • अगले वित्तीय वर्ष की छुट्टी करने के लिए बुलाई गई है बैठक

रांची। सरकारी विभाग के कर्मचारियों का कारनामा आये दिन सुर्खी बनता रहता है। कई बार कर्मचारी ऐसा कारनामा कर जाते हैं कि पूरा विभाग हंसी का पात्र बन जाता है। इसमें एक झारखंड का शिक्षा विभाग भी है। यहां के कर्मचारियों की की कार्यशैली जानकार हैरान रह जाएंगे।

दरअसल शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों में छुट्टी तय करने लिए जिलों को अधिकृत कर रखा है। एक बार राज्‍यस्‍तर पर छुट्टी की सूची जारी की गई थी। उसे लेकर काफी बवाल मचा था। राज्‍य में कई जिलों में स्‍थानीय पर्व काफी मायने रखते हैं। उस दौरान बच्‍चे स्‍कूल नहीं आते हैं। राज्‍यस्‍तर पर छुट्टी की सूची जारी होने पर इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। इसके लेकर पुन: जिलों को यह तय करने का अधिकार दे दिया गया।

रांची जिला शिक्षा अधीक्षक के स्‍तर पर भी वर्ष, 2022 के लिए अवकाश तालिका तय होनी है। इसे तय करने से पहले जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने शिक्षक संघों से विचार करना चाहते हैं। इसके लेकर उन्‍होंने संगठनों की बैठक बुलाई है। इस संबंध में 24 दिसंबर को आदेश जारी किया गया है।

छुट्टी को लेकर होने वाली बैठक में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड राज्‍य प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्‍ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड स्‍टेट प्राईमरी टीचर एसोसिएशन, झारखंड राज्‍य ऊर्दू शिक्षक संघ और पारा शिक्षक संघ की रांची जिला इकाई को बुलाया गया है।

इस संबंध में जारी आदेश में लिखा गया है कि अवकाश तालिका 2022 से संबंधित विचार विमर्श के लिए बैठक अधोहस्‍ताक्षरी कार्यालय प्रकोष्‍ट में 28.04.2021 को अपराह्न 4 बजे से होगी। उक्‍त निर्धारित बैठक में ससमय भाग लेने का कष्‍ट करें।

पत्र के मुताबिक वर्ष 2022 के लिए छुट्टी तय होनी है। इस संबंध में आदेश 24 दिसंबर, 21 को जारी हुआ है। हालांकि पत्र के अनुसार बैठक 28 अप्रैल, 2021 को होनी है। यानी बैठक 09 माह पहले होनी है। हालांकि विभाग का कहना है कि यह मानवीय भूल है। इसे सुधार लिया जाएगा।