दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत को अच्छी शुरुआत मिली है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। भारत के लिए केएल राहुल (122*) और अजिंक्या रहाणे (40*) क्रीज पर मौजूद हैं।
दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी न्गीदी ने सभी तीन विकेट लिए हैं। राहुल और मयंक अग्रवाल (60) ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका में 21 टेस्ट में यह भारत के लिए तीसरी शतकीय ओपनिंग साझेदारी है।
वहीं एशिया से बाहर यह राहुल का ओपनर के तौर पर पांचवां टेस्ट शतक है। वह वीरेन्द्र सहवाग (4) को पीछे छोड़कर एशिया से बाहर दूसरे सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं। जबकि चेतेश्वर पुजारा पहली गेंद पर ही आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली 35 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।