दक्षिण अफ्रीका : नहीं रहे नोबेल पुरस्कार विजेता आर्कबिशप डेसमंड टूटू

दुनिया
Spread the love

दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म कराने में नेल्सन मंडेला के साथ रहे आर्कबिशप डेसमंड टूटू का 90 साल की आयु में निधन हो गया है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के निधन पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि डेसमंड टूटू की मौत दक्षिण अफ्रीका के शानदार लोगों की एक पूरी पीढ़ी के प्रति शोक का एक और अध्याय है।

रामफोसा ने टूटू को बेजोड़ देशभक्त, सिद्धांत वाला और व्यावहारिक नेता बताया है। डेसमंड टूटू की मौत दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद-शासन के अंतिम राष्ट्रपति रहे एफडब्ल्यू डी क्लार्क की मौत के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है।