मुजफ्फरपुर। बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर गांव से आयी है। यहां पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस की मुठभेड़ शंभू मिंटू गिरोह के सदस्य सावन ठाकुर से हुई है। इसमें कुख्यात सावन ठाकुर को पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यहां बता दें कि सावन ठाकुर पर पहले से दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।