महबूबा मुफ्ती ने मोदी शासन को बताया जनरल जिया जैसा; जानिए क्या है माजरा?

अन्य राज्य देश
Spread the love

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार की तुलना पाकिस्तान के सैनिक शासक जनरल जिया उल हक के शासन से की है।

महबूबा ने कहा, ‘हमारे पड़ोसी देश में एक जनरल आया और उसने कहा कि वो वहां वास्तविक इस्लाम लाएगा। उसने मजहब की शिक्षा देते हुए नफरत फैलाई। बच्चों को किताबों की जगह बंदूक दे दी गई।’

बकौल महबूबा, हमारे देश में क्या हो रहा है। हमारा लोकतंत्र खत्म हो चुका है। जम्मू-कश्मीर प्रयोगशाला में तब्दील हो चुका है जहां परीक्षण हो रहे हैं। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि वो हमारे देश में उसी तरह जहर भर रहे हैं जैसे पाकिस्तान के शासक (जनरल जिया) ने किया।