Jharkhand : कल इन जिलों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, यहां रहेगा स्थिर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड कई जिलों में सोमवार से सर्दी का असर बढ़ने वाला है। यहां के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्‍मीद है। कई जिलों में तापमान में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। रविवार को रांची और डालटनगंज के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्‍य के दक्षिणी भागों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में दिखेगा। इसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका जिलों में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।

ऐसे गिरा न्‍यूनतम तापमान

11 दिसंबर

शहर            तापमान

रांची              15.6

जमशेदपुर     16.5

डालटनगंज    13.5

12 दिसंबर

रांची              13.0

जमशेदपुर     16.0

डालटनगंज    10.7