Jharkhand : मौसम केंद्र की नई बुलेटिन जारी, जानें चक्रवात का क्‍या होगा असर

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आने वाला है। इसका असर 3 दिसंबर से झारखंड के विभिन्‍न इलाकों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम केंद्र ने 02 दिसंबर को नया बुलेटिन जारी किया है। इसके मुताबिक आने वाले दिनों में लगातार बारिश होगी। बुलेटिन के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री से‍ल्सियस की बढ़ोतरी होगी। दिन के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना हीं है। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

3 दिसंबर से यहां बारिश

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक 3 दिसंबर को राज्‍य के दक्षिणी भागों में हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, जिलों में एक दो स्‍थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

4 व 5 दिसंबर को यहां प्रभाव

केंद्र के अनुसार 4 और 5 दिसंबर को दक्षिण, उत्तर पूर्वी और इसके पास वाले मध्‍य भागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्‍मीद है। इस असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

6 दिसंबर को यहां असर

मौसम केंद्र के मुताबिक 6 दिसंबर को उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। इस असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

7 व 8 दिसंबर की स्थिति

केंद्र के मुताबिक 7 और 8 दिसंबर को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। धीरे-धीरे यह भी साफ हो जाएगा।

फिलहाल चेतावनी नहीं

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात को लेकर झारखंड के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके कारण हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी।