इरफान अंसारी की पत्‍नी का फंदे से लटका मिला शव

अपराध झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। इरफान अंसारी की पत्‍नी का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही महिला के मायके में कोहराम मच गया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्‍या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है।

यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पालमो गांव का है। यहां नवविवाहित महिला तमन्ना परवीन का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। छह माह पहले ही उसकी शादी इरफान अंसारी नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी।

मायके वालों का दावा है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग नवविवाहिता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार को उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। हत्या को आत्महत्या में बदलने की कोशिश की गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जांच में जुट गई है। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हैं।