ओमिक्रोन के बढ़ते जा रहे मामले, देश में 3 जनवरी से नया अभियान

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर कई राज्‍यों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच देश में 3 जनवरी से नया अभियान शुरू होने जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन की संख्या बढ़कर 422 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 108 और 79 मामले हैं। ओमिक्रोन के 422 मरीजों में से 130 मरीज रिकवर हो गए हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। इसकी शुरुआत 3 जनवरी, 2022 से की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की ‘Precaution Dose’ का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआत 10 जनवरी 2022 सोमवार से की जाएगी।

मोदी ने कहा कि हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं। हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वह आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए वैक्सीन की ‘Precaution Dose’ भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 10 जनवरी 2022 से की जाएगी।