पलामू में सीएम हेमंत ने मोदी सरकार पर बोला बड़ा हमला, 868 करोड़ की बांटी परिसंपत्ति

झारखंड
Spread the love

पलामू। पलामू में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झारखंड के खदानों को लूट रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी झारखंड के कोल खदानों की नीलामी की गई। सरकार ने केंद्र से खदानों की नीलामी नहीं करने का आग्रह किया था, बावजूद कोल खदानों की नीलामी हुई है।

हेमंत सोरेन ने मंच से घोषणा की कि झारखंड में माइनिंग करने वाली कंपनियों को 75 प्रतिशत स्थनीय मजदूरों को रखना होगा। स्थानीय मजदूर नहीं रखने वाली कंपनी को काम नहीं करने दिया जाएगा। पलामू में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 20 वर्षों तक झारखंड भगवान भरोसे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। कोरोना काल में राज्य को काफी नुकसान हुआ है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में राइस मिल नहीं है। राज्य में 14 राइस मिल खोले जाने हैं, इसके लिए टेंडर निकलने वाला है। सीएम ने नौकरी के बदले स्वरोजगार की सलाह दी। फोर लेन सिंचाई की कई परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान सीएम ने बीजेपी विधायकों की मौजूदगी पर चुटकी भी ली।

पलामू में सीएम ने 868 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया। कई को दिया गया रोजगार साथ ही कहा कि पलामू प्रमंडल में 1.80 लाख आवेदन मिले हैं, जिसमें से 1.20 लाख आवेदनों का निष्पादन हुआ है।