आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

27 दिसंबर, 2021

मेष

धनार्जन करने में सफलता निश्चित है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास नहीं करें। गाढ़ा होता हुआ खून स्वास्थ्य के लिए सही नहीं, विचार करें।

वृष

अपनी बुद्धिमत्ता से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजी जनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन

मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी। खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

कर्क

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद से दूर रहे। यात्रा में वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह

राजकीय सहयोग मिलेगा। इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा नहीं करें। चिंता और तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम नहीं लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त नहीं बनाएं।

कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद और विश्राम को समय दे।

तुला

व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट और उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम नहीं लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।

वृश्चिक

समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा नहीं करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।

धनु

वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना जरूरी है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद नहीं करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों से प्रगति के योग आएंगे।

मकर

संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम नहीं उठाएं। अचानक धन मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

कुंभ

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में ना पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। सतर्क रहें। कार्य की प्रवृत्ति में व्यावहारिकता का समावेश जरूरी है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन

अध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढे़गा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।                   

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)