आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

20 दिसंबर, 2021

मेष

बिजनेस में फायदा मिलने वाला है। मान-सम्मान बढे़गा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वकीलों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होगी।

वृष

नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं, तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन

बिजनेसमैन को अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा। ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

कर्क

संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी। जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गलतियां हो सकती है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा।

सिंह

दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। इससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सकेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा महसूस होगा।

कन्या

किसी दोस्त से कोई बात शेयर करेंगे। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। घर पर मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। करियर की नई शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

तुला

पैसों के लेन-देन से बचें। निवेश करने के लिए दिन शुभ है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। इससे बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक

प्रोफेशर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के ऑफर आ सकते हैं। लॉ के स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु

सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जानकार से सलाह लेकर निवेश कर सकते हैं। नये बिजनेस की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। पहले जिस मित्र से अनबन हुई थी, वह दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा।

मकर

अविवाहितों को विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बंटा सकते है। बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। उसे धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। समाज में आपको सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए दिन आपके लिए शुभ है।

मीन

संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें। कागजी कार्रवाई में सावधानी रखें। कानूनी मामले में राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)