आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

12 दिसंबर, 2021

मेष

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नहीं दे पाने से लोगों की नाराजगी रहेगी। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। संतानों पर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष

सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। काम बेमन से करने पड़ेंगे। व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधों में खटास रहेगी। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग ज्यादा भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे। पुराने कार्यों को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन

अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। आर्थिक परेशानियां रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारों की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क

बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्याह्न तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी। खर्च अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। घर में शांति रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह

व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी बढ़ा रहेगा। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान दें। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या

लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी, परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों पर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। शाम में कोई कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला

व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक

कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींचतान कम होने से राहत होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य नहीं करें। व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी को भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारों से घर में चहल पहल बनेगी। धन लाभ में विलम्ब होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु

कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है। व्यर्थ के टकराव होने की आशंका है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का ध्यान रखें।

मकर

भावनाओं में बहकर अनुचित कदम उठा सकते हैं। लोगों के बहकावे में नहीं आये, अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं। धन लाभ के लिये विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ों सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ

सेहत लगभग सामान्य रहेगी। किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे, परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन

घरेलु मामलों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। किसी के आगे समर्पण कर सकते हैं। इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यों में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आएंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।