वेब फिल्म ‘लस्ट लव’ का फर्स्ट लुक जारी

मनोरंजन
Spread the love

लखनऊ। हिन्‍दी वेब फिल्म ‘लस्ट लव’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। संदीप मिश्रा निर्देशित यह फिल्म लगभग एक घंटे की है। इसे एम एक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम वीडियो पर नए वर्ष के प्रथम सप्ताह में रिलीज कि‍या जाएगा।

जननी फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति ‘लस्ट लव’ में अनिल ररस्‍तोगी, चेतन सिंह, राजेश शुक्ला, शर्मिष्ठा, लक्ष्मी कश्यप, नन्दकिशोर आर्या, गुड्डू सिंह, आशु सिंह, वन्दना, अजय गुप्ता, रुपेश विश्वकर्मा, भोला सिंह कौशाम्बी, सुमित, शिवानी, सोनी कश्यप ने अभिनय किया है।

निर्देशक संदीप मिश्रा, सह निर्देशक विवेक पाल, निर्माता राजेश शुक्ला, कार्यकारी निर्माता हासिम खान, पटकथा संवाद नौशाद खान, संगीत नौशाद खान, छायांकन सोनु कुमार एवं अफजल, संकलन राकेश कुमार, एक्शन अशोक यादव, मेकअप  विजय कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय गुप्ता, विशेष आभार इरफान अहमद है।