भीषण शीत लहर की चपेट में समूचा उत्तर भारत, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत समूचा उत्तर भारत भीषण शीत लहर का सामना कर रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे लुढ़क गया है।

लोधी रोड में सबसे कम 3.6 डिग्री तापमान रविवार को दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में शीत लहर का प्रकोप और तेज हो सकता है। 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं उत्तर भारत में ठंड का कहर और बढ़ाने वाली हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शनिवार कोल्ड डे रहा। यहां पारा सामान्य से 6 से 7 डिग्री तक नीचे चला गया था।