नए साल से पहले झारखंड में कोरोना विस्‍फोट

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। नए साल से पहले झारखंड में कोरोना विस्‍फोट हुआ। शुक्रवार को पूरे राज्‍य में 753 नये केस मिले हैं। अब कोरोना ने लगभग सभी जिलों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोविड के नियमों का पालन करें। मास्‍क लगाएं।

राजधानी में 327 केस

झारखंड की राजधानी रांची में 327 नये मामले मिले। कोडरमा में 63, पूर्वी सिंहभूम में 74, बोकारो में 49, धनबाद में 61, हजारीबाग में 46, देवघर में 23, खूंटी में 24 नये मामले मिले हैं।

राज्‍य में 753 मामले

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूरे राज्‍य में 753 नये मामले मिले। गुरुवार को 482 नये मामले मिले थे और एक महिला संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही वर्तमान में 2,124 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3,44,472 लोग ठीक हो चुके हैं। 5,143 मौत हो चुकी है।

ऐसे बढ़े मामले

31 दिसंबर : 753

30 दिसंबर : 482

29 दिसंबर : 344

28 दिसंबर : 155

27 दिसंबर : 138

26 दिसंबर : 60

25 दिसंबर : 58

24 दिसंबर : 55

23 दिसंबर : 44

22 दिसंबर : 51

21 दिसंबर : 26

जिलावार आंकड़े