Mi-17V5 हेलीकॉप्टर में मौजूद थे बिपिन रावत, जानें इसके बारे में…

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनके परिजन और कुछ कर्मचारी सवार थे।

बताया जा रहा है कि जिस सेना को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्‍टर MI17 V5 भारतीय वायुसेना का काफी ताकतवर हेलीकॉप्टर है। हेलीकॉप्टर MI17 V5 कई तरह की आधुनिक तकनीकों से लैस है। इस हेलीकॉप्‍टर का इस्‍तेमाल सेना के साथ ही कई महत्‍वपूर्ण अभियानों में भी किया जाता रहा है। बता दें कि भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V-5 एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट है। ये विमान Mi-8/17 परिवार का हिस्सा है और इस विमान का निर्माण रूस में किया जाता है।

इस विमान को विश्व के सबसे आधुनिक हेलीकॉप्टर में से एक माना जाता है। इसकी तैनाती सेना और आर्म्स ट्रासपोर्ट में भी की जा सकती है।इसकी आधुनिक तकनीक के कारण ही इसे पेट्रोलिंग और राहत और बचाव कार्यों के लिए इस्‍तेमाल में लाया जाता है। बता दें कि हेलीकॉप्टर Mi-17V-5 की अधिकतम रफ्तार 250 किमी/घंटा है और यह 6000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। एक बार ईधन भरने के बाद ये विमान 580 किलोमीटर की दूरी पूरी कर सकता है।

इस हेलीकॉप्‍टर में दो सहायत ट्रैंक भी होते हैं ऐसे में अगर दो सहायक ईंधन टैंक भर दिए जाएं तो यह 1065 किमी की दूरी तय कर सकता है। इससे करीब 36 आर्म्ड जवानों को ले जाया जा सकता है।