Big News : झारखंड के सरकारी स्‍कूलों का समय बदला, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के सरकारी स्‍कूलों का समय बदल गया है। विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंगलवार को इसका निर्देश दिया गया। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जानकारी हो कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 12 जनवरी, 2021 को प्राथमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका निर्गत की है। इसके मुताबिक नवंबर से फरवरी तक की अवधि में विद्यालय की समय सारणी प्रातः 9 से पूर्वाहन 3 तक और शनिवार (उर्दू विद्यालय में गुरुवार) को प्रातः 9 से पूर्वाहन 12.30 बजे तक पूर्व की भांति संचालित करने का आदेश दिया गया था।

शिक्षा विभाग ने 14 दिसंबर, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि आपदा प्रबंधन के निर्देश के आलोक में विद्यालय का संचालन पूर्वाहन 8 से 12 तक होगा। यह आदेश सभी राजकीयकृत प्राथमिक/ मध्य एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं उत्क्रमित नव प्राथमिक विद्यालय में लागू होगा। यह समय सारणी अगले आदेश तक लागू रहेगी।

दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की कार्य अवधि उक्‍त समय तक सीमित नहीं रहेगी। शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।