इसकु अंतर्राष्‍ट्रीय कराटे कप में झारखंड के 8 खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा

खेल
Spread the love

रांची। इंस्टि‍ट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड इंडिया के तत्वावधान में इसकु 16वां अंतर्राष्‍ट्रीय कराटे कप का आयोजन गुजरात के अमहबादा के एरिना ट्रांसटेदिया स्टेडियम में किया जा रहा है। यह 25 और 26 दिसंबर को होगा। इसमें विश्‍व के कई देश के खिलाड़ी भाग लेंगे।

झारखंड के भी 8 खिलाड़ि‍यों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ी कुमिते और काता की प्रैक्टिस सेंसेई मो इबरार कुरैशी की देखरेख में रोजाना कर रहे हैं। खूब पसीना बहा रहे हैं, ताकि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने राज्य और देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

खिलाड़ी आरती कुमारी (46केजी, सीनियर), सोनिया सिंह (65 केजी, सीनियर), काजल कुमारी गुप्ता (50 केजी, सीनियर), रोहिणी टोप्पो (44 केजी सीनियर), मो नूर खान (50 केजी सीनियर), अजित कुमार (65 केजी सीनियर), सोनू कुमार साहू (56 केजी सीनियर), आयुष रंजन (84 केजी सब-जूनियर) भार वर्ग में भाग लेंगे।

टीम कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी और टीम मैनेजर मोहम्मद माज खान होंगे।