राजधानी रांची के नगड़ी में दो युवकों की हत्या, पुलिस ने रिंग रोड से बरामद किया शव

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के नगड़ी थाना इलाके में दो युवकों की हत्या कर शव को रिंग रोड पर फेंक दिया गया है। दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों का शव रिंग रोड से बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। नगड़ी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

नगड़ी थाना प्रभारी ने आशंका जाहिर की है कि दोनों की हत्या कर शव को रिंग रोड पर फेंक दिया गया होगा। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की मदद से मृत युवकों की पहचान करवाने में पुलिस जुटी हुई है।

वहीं रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि दो युवकों की हत्या की गई है। शव बरामद हुआ है, लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।