23 नवंबर, 2021
मेष
दिन उत्तम है। सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृष
दिन उत्तम रहेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें। बच्चे शुभ समाचार दे सकते हैं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।
मिथुन
दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आसानी होगी। उधार लेन-देन से बचें। व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में कुछ सहकर्मी काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
कर्क
दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह
दिन यात्रा में बीतेगा। यात्रा किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। नयी गाड़ी खरीदना सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।
कन्या
दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के ईमेल आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
तुला
दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक
नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कुछ सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे, तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।
धनु
दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं, उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त करके परिवार वालों पर ध्यान देंगी।
मकर
दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरुआत करें। सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
मीन
दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है। बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।