आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

20 नवंबर, 2021

मेष

दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय का कामकाज ज्यादा होने से थोड़ी थकान हो सकती है। अनावश्यक धन व्यय होने की हल्की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में कुछ लोग आपके व्यवहार से थोड़े नाराज हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी।

वृष

दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है, जो फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक खत्म हो जायेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क

आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में मन लग सकता है। कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह

दिन अनुकूल रहेगा। कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच वाणी का जादू चला सकते हैं। सूझबूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या

दिन मिलाजुला रहेगा। वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से फायदा हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढे़गा। कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला

दिन शानदार रहेगा। रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विवाहित जीवन में आ रही परेशानि‍यां समाप्त हो जाएंगी। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से इनकम बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक

दिन उत्तम रहेगा। किसी भी नए ऑफर के लिए तैयार रहना चाहिए।कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे। विवाहित शाम को साथ में डि‍नर करने का प्लान बनायेंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु

दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग रहेगा।

मकर

कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। बच्चों को घर के बड़ों से कोई सलाह मिल सकती है। कारोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ

माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से संपर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे। इससे हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है।

मीन

जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत करने पर करियर में सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं, इससे सब ठीक हो जायेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।