कब तक दिल्ली की सीमाओं से हटेंगे किसान? राकेश टिकैत ने बताई तारीख

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली की सीमाओं से हटने के लिए केंद्र के सामने एक प्रस्ताव रखा है। टिकैत ने कहा कि अगर सरकार 26 जनवरी से पहले उनकी सारी मांगे मान ले तो वे दिल्ली की सीमाएं छोड़कर अपने-अपने घरों को लौट जाएंगे।

बकौल टिकैत, ये तभी होगा जब सरकार एमएसपी और आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के मुद्दे का हल भी करे। किसान नेता ने कहा कि सरकार ने घोषणा की है तो वो प्रस्ताव ला सकते हैं लेकिन MSP और 700 किसनों की मृत्यु भी हमारा मुद्दा है। सरकार को इस पर भी बात करनी चाहिए।

26 जनवरी से पहले तक अगर सरकार मान जाएगी तो हम चले जाएंगे। हालांकि टिकैत ने यह भी कहा कि चुनाव के विषय में वे चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बताएंगे। दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान बीते एक साल से प्रदर्शनरत हैं।