डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले 16वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर, गांगुली-सहवाग की क्लब में एंट्री

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले की पहली पारी में टीम इंडिया 345 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली।

श्रेयस अय्यर ने 171 गेंद में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। पहले ही टेस्ट में शतक बनाने वाले श्रेयस 16वें भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले कानपुर के ग्रीन पार्क के इसी स्टेडियम में गुंडप्पा विश्वानाथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में सेंचुरी जड़ी थी।

*डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर*

1- लाला अमरनाथ (बनाम इंग्लैंड 1933) 2- दीपक शोधन (बनाम पाकिस्तान 1952) 3- अर्जन कृपाल सिंह (बनाम न्यूजीलैंड 1955) 4- अब्बास अली बेग (बनाम इंग्लैंड 1959) 5- हनुमंत सिंह (बनाम इंग्लैंड 1964) 6- जी विश्वनाथ (बनाम आस्ट्रेलिया 1969) 7- सुरिंदर अमरनाथ (बनाम न्यूजीलैंड 1976) 8- अजहरूद्दीन (बनाम इंग्लैंड 1984) 9- प्रवीण आमरे (बनाम दक्षिण अफ्रीका 1992) 10- सौरव गांगुली (बनाम इंग्लैंड 1996) 11- वीरेंद्र सहवाग (बनाम दक्षिण अफ्रीका 2001) 12- सुरेश रैना (बनाम श्रीलंका 2010) 13- शिखर धवन (बनाम आस्ट्रेलिया 2013) 14- रोहित शर्मा (बनाम वेस्टइंडीज 2013) 15- पृथ्वी शॉ (बनाम वेस्टइंडीज 2018) 16- श्रेयस अय्यर (बनाम न्यूजीलैंड 2021)