मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने विवाह सूत्र में बंधने जा रही अपनी बेटी के संगीत समारोह में डांस फ्लोर पर खूब धमाल मचाया। बेटी पूर्वशी राउत सोमवार यानी आज विवाह सूत्र में बंधने जा रही हैं। ऐसे में उनके घर पर आयोजित शादी के कार्यक्रम और रस्मों का सिलसिला लगातार चल रहा है।
इसी कड़ी में रविवार को हुए संगीत समारोह में संजय राउत डांस करते हुए नजर आए। इस दौरान NCP की सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ ठुमके लगाती नजर आईं। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। अपने तीखे बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले राउत की छवि एक गंभीर नेता की मानी जाती है। ऐसे में उनका ये वीडियो देखकर कई लोग हैरान हैं।
संगीत समारोह में राउत और सुप्रिया सुले ‘लेंबर्गिनी चलाई जाने हो’ गाने पर थिरकते हुए नजर आए। उसके कुछ देर बाद राउत की पत्नी वर्षा और सुप्रिया के पति भी उनके साथ आकर डांस करने लगते हैं। उधर, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही राजनीतिक दलों के समर्थकों और नेताओं के फैंस ने भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा संजू भाऊ।