दिल्ली ट्रैक्टर रैली में गिरफ्तार प्रत्येक प्रदर्शनकारी को 2 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 83 लोगों के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। इस कदम से पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के बीच नया विवाद शुरू होने की संभावना है।

इस साल 26 जनवरी को दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच बातचीत के बाद कुछ रूटों पर किसानों की ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी गई थी। पुलिस को चकमा देकर बड़ी संख्या में किसान लाल किले पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति अराजकता में बदल गई।