उत्तरप्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मिलने उनके आवास पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर शोक जताया।
शनिवार को मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था। उनकी मां को श्रद्धांजलि देने प्रियंका गांधी आज सुबह दिल्ली में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर भी उनकी मां के निधन पर शोक जताया था। मायावती की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया था।
मायावती की 92 साल की मां का हार्ट फेल हो जाने से शनिवार को अस्पताल में निधन हो गया। प्रेस रिलीज में बताया गया कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन पिछले साल 19 नवंबर को 95 साल की उम्र में हो गया था।