चंड़ीगढ़। पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे। नई कीमत आज मध्य रात से ही लागू हो जाएगी। इसकी जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद दी।
सीएम ने बताया कि आज पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि मध्य रात्रि से पंजाब में पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 5 रुपये सस्ता हो जाएगा।
बतातें चलें कि केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 5 और 10 रुपये की कमी कर दी थी। इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों में डीजल के दाम 11 से 13 रुपये तक कम हो गये हैं। वहीं पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटे हैं। नई कीमत 04 नवंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गई थी।
केंद्र सरकार ने राज्यों से इसपर वैट कम करने का आग्रह किया था। उसकी आग्रह पर कई राज्यों ने इसमें कमी की। हालांकि गैर भाजपा शासित राज्य में कमी नहीं कर रहे थे। अब सीएम ने खुद इसका ऐलान किया है।