रांची। महर्षि सेवा संस्थान ने रांची के नामकुम स्थित राजकीयकृत हंस राज वाधवा +2 उच्च विद्यालय में बुधवार को बाल दिवस बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश की आजादी, देश के विकास में योगदान और बच्चों के प्रति उनके लगाव को याद किया गया।
संस्थान द्वारा बच्चों के लिए खेलकूद का सामान प्रधानाध्यापक को दिया गया। इसमें बैट-बॉल, लूडो, चेस, स्कीपिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलकूद के सामान थे। स्कूल की प्रधानाध्यपिका कुमारी मुन्नी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों के मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है। वह भी आगे भविष्य में तरक्की करें, ऐसी हमारी मनोकामना है।
संस्था की ओर से बच्चों के जागरुकता के लिये स्कूल के दीवारों पर नारे के साथ असमाजिक तत्वों के लिये चेतावनी संदेश भी लिखा गया। खेलकूद के समान में राहुल और दीवार लेखन में सुनिल का विषेश योगदान रहा है।
इस अवसर पर एबी केरकेट्टा, मधु कुजर, रेखा कुमारी, रीता कुमारी, पूनम बारा, शुभम कुमार, शशांक कुमार, स्कूल के बाल सांसद की प्रधान मंत्री ममता कुमारी, स्वास्थ मंत्री गुड्डी कुमारी, शिक्षा मंत्री काजल कुमारी, खेल मंत्री रोहित सांगा के साथ संस्था के सुनील, सौरभ, निखिल राज, शुभांगी, मनोज कुमार के साथ स्कूल के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।