एक्शन दृश्यों को लेकर जॉन अब्राहम में है जुनून

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के सबसे मेहनती अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता का देश के हर कोने में बड़ा प्रशंसक वर्ग है। वह हर फिल्म में अपने एक्शन और अभिनय कौशल से फैंस को हमेशा प्रभावित करते हैं। मिलाप मिलन जवेरी निर्देशित फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के ट्रेलर में भी जॉन स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इसे पहले से ही फिल्म प्रेमी पसंद कर रहे हैं।

फैंस यह जान लें कि जॉन खुद अपने एक्शन स्टंट करना पसंद करते हैं। निर्देशक मिलाप भी जॉन के जुनून और कौशल्य की लगातार प्रशंसा करते नजर आते हैं। अभिनेता और निर्देशक की यह जोड़ी सत्यमेव जयते के बाद अब दूसरी बार सत्यमेव जयते 2 में साथ आए हैं।

मिलाप जवेरी कहते हैं कि जॉन एक शानदार अभिनेता हैं। अपने साथ सभी प्रकार की मस्ती और मनोरंजन लाते हैं। वह सुपर कुशल और एक्शन दृश्यों के बारे में जुनूनी हैं। हमेशा कड़ी मेहनत और सहजता के साथ खुद को प्रदर्शित करने में ध्यान देते है। जॉन को ऑन-स्क्रीन देखना बहुत अच्छा लगता है। यह फिल्म उनके प्रशंसकों और जनता के लिए ‘ट्रिपल’ खुशी होगी।

‘सत्यमेव जयते 2’ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित है। यह 25 नवंबर, 2021 को रिलीज हो रही है।