
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित आइडियल वेंक्वेट हॉल में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों ने 05 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती महुआ माजी और झारखंड चैंबर के अध्यक्ष धीरज तनेजा थे।
इस अवसर पर सदस्यों के बीच लॉटरी डॉ हुआ। प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 चांदी का सिक्का एम निर्मल कुमार को मिला। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 चांदी सिक्का में राजीव सिंथेटिक को मिला। तृतीय पुरस्कार 2 चांदी का सिक्के राम विलास जालान को मिला। 11 सदस्यों के बीच सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1-1 सिक्का का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद ने कहा स्वास्थ्य के लिए रांची में एम्स की जरूरत है। इससे झारखंड के मरीजों को राहत मिलेगी। महुआ माजी ने कहा कि व्यापारियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगी। धीरज तनेजा ने कहा व्यापारियों की समस्या दूर करेंगे।

संघ ने समारोह स्थल पर पहले पहुंचने वाले 21 सदस्यों के बीच सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया। इस अवसर पर आतिशबाजी का लुत्फ अतिथियों के साथ सदस्यों ने भी उठाया। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी लोगों ने उठाया।
संघ के अध्यक्ष प्रकाश अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन सचिव कमल जैन ने किया। संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संघ की ओर से मनोरंजन समिति के संयोजक सौरव कतारुक ने धन्यवाद किया।
मौके पर संघ के उपाध्यक्ष उमाशंकर कनोडिया, सह सचिव ब्रजेश जालान, कोषाध्यक्ष महेश बजाज, मनोरंजन समिति के संयोजक सौरभ कटारुका, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन, पंकज पोद्दार, अजय बथवाल, अनिल जालान, शिवभगवान अग्रवाल, अमरचंद बेगानी, प्रतिक मोर, विक्रम खेतावत, मुकेश काबरा, विनय मिड्ढा, झारखंड चैंबर के महासचिव राहुल मारू, मनीष सर्राफ सहित चैंबर के पदधारी सहित अन्य परिवार के साथ मौजूद थे।