आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

24 नवंबर, 2021

मेष

मन आनंदित रहेगा। कपड़े का बिजनेस करने वालों को उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष

दिन मनोनुकूल रहेगा। चिंतामुक्त रहेंगे। जूतों के कारोबार से जुड़े लोगों के बिजनेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे हैं। किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क

बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा। स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरूरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह

सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। वकालत करने वालों को कोई बड़ा केस मिल सकता है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या

दिन खुशियों से भरा रहेगा। राजनीति में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में काम करने वाले अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है। लाभ होगा।

तुला

दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेसमैन को आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। थियेटर और फिल्म लाइन में काम करने वालों को नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती है। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

धनु

दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है, उन्‍हें पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है, उन्हें फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होगी।

मकर

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में प्रसद्धि मिलेगी। किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने लिए दिन बढ़िया है। सेहत बढ़ि‍या रहेगा।

कुंभ

दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, उनके विचारों का सम्मान होगा। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों की समाज में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति होगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।