12 नवंबर, 2021
मेष
परिस्थिति और समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम होंगे। माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी एवं युवा अपने अध्ययन और कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे।
वृष
कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।
मिथुन
रुका या अटका हुए काम को पूरा करने का उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढे़गी।
कर्क
व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर-सामाज मे इज्ज्त बढे़गी।
सिंह
संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में योगदान रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या
दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत जरूरी हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वह और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करें। धन लाभ की पूरी संभावना है।
तुला
किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु
आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार नहीं करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।
मकर
किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज और परिवार में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढ़ोतरी करेगा। परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कुंभ
योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी। मशीनरी और तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली एवं व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन
किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढे़गा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।