मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। किसान आंदोलन को लेकर अन्नदाताओं को कथित तौर पर खालिस्तानी करार दिया था। उनके इस बयान का काफी विरोध भी हुआ। अब उनके बयान को लेकर उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
हाल ही में उन्होंने महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था।बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर FIR दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले सिखों के एक संगठन ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर FIR दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
इन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना को दिया गया पद्मश्री सम्मान वापस लेने का भी आग्रह किया था। कंगना रनौत ने हाल में अपनी इंस्टा स्टोरी पर तीन पोस्ट किए हैं। कंगना ने पहले पोस्ट में एक ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘यदि धर्म बुराई पर विजय प्राप्त करता है, तो वह उसे पोषण देता है। यदि बुराई धर्म पर विजय प्राप्त करती है तो वो भी बुराई बन जाती है। गलत का साथ देना आपको भी गलत बना देता है।’