भागलपुर में बेखौफ बदमाशों ने की प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार
Spread the love

भागलपुर। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अपराध कम नहीं हो पा रहा है। ताजा मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

कुछ दिन पहले ही लेन देन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर ध्रुव बिंद का कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से विवाद हुआ था। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि तीनों नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।