
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कुड़ू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 20 नवंबर को जन जागरण पदयात्रा का शुभारंभ ग्राम सुंदरू पंचायत से किया गया। यह विश्रामगढ, चटकपुर जीमा चंडू ननतीलो होते हुए लावागाई गांव में समाप्त हुआ। जन जागरण अभियान में जिला कांग्रेस के प्रभारी रमेश कुमार चीनी, लोहरदगा जिला कांग्रेस के वरीय नेता नेसार अहमद, प्रखंड प्रभारी सलीम अंसारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
जन जागरण अभियान को संबोधित करते हुए चीनी ने कहा कि केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। लोग महंगाई से परेशान और बेहाल हैं। मोदी महंगाई रोकने के नाम पर केंद्र की सत्ता में काबिज हुए थे, परंतु उनके तमाम वादे झूठे साबित हुए। उन्होंने देश की जनता से वादाखिलाफी किया। सालाना दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा भी झूठा साबित हुआ। केंद्र की मोदी सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने से मतलब है। बीजेपी और उनके नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। जनता समय पर इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।
नेसार अहमद ने कहा कि पीएम मोदी चाय बेचते-बेचते अब देश बेचने में उतर आए हैं। आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी देश को गढ़ने और बनाने में 70 वर्ष लगा दिये। इन 7 सालों में उन्होंने देश को बर्बाद और बेचने का काम किया है। अर्थव्यवस्था को सही से संभाल नहीं पाने के कारण देश में अराजकता व्याप्त है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस खाने पीने की चीजों के दामों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। सभा को प्रखंड प्रभारी सलीम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष सदरुल अंसारी, मंगलेश्वर उरांव, रमेश उरांव, तनवीर गौहर आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में विशाल डुंगडुंग, संजर अंसारी, रेहान अख्तर, आजाद खान, संगीता उरांव, सूरज मुंडा, राजेश लाल, कमरुल इस्लाम, इकबाल खान, जतन मुखिया, अतीत सिंह, मुनीम अंसारी, रशीद अंसारी, समसुल अंसारी, मोहम्मद इकबाल, महावीर उरांव, जैनुल अंसारी, साहबउद्दीन अंसारी, असलम अंसारी, इरशाद अंसारी, सजीबुदीन अंसारी, असलम खान, सिद्दीक अंसारी, सहाबुल राय, नईम अंसारी नेसार खान, सहाबीर उरांव, मंगरा उरांव, भंगा उरांव, चारो उरांव, रोशनी टोप्पो एवं स्वर्णलता देवी उपस्थित थे।