कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल वाले घर पर पत्थरबाजी, लगा दी आग

अन्य राज्य देश
Spread the love

नैनीताल। कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों के हाथ में BJP का झंडा था और वे नारे लगाते हुए घर में घुस गए।

दरअसल, अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी ISIS और बोको हरम जैसे संगठनों से करने के बाद से खुर्शीद हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर हैं। इससे पहले रविवार को प्रदर्शनकारियों ने नैनीताल में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं की छवि खराब कर बांटने वाली नीति पर काम कर रही है।