दिल्ली। कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह परमवीर चक्र के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सैनिक सम्मान है। कर्नल संतोष बाबू साल भर पहले गलवान हमले में शहीद हो गए थे।
चीनी सैनिकों के साथ हुई इस हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को भी मरणोपरांत वीर चक्र से नवाजा गया है।
पैरा स्पेशल फोर्स के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। सूबेदार संजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर एक आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने वाली टीम का हिस्सा थे।