हैदराबाद। किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेमिका के सगाई करने पर प्रेमी हैवानियत पर उतर आया है। उसने ऐसा कदम उठाया कि सुनकर लोगों के रोंटगे खड़े हो गये। यह घटना तेलंगाना के हैदराबाद की है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों विकाराबाद जिले के दौलताबाद के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेमिका के सगाई करने पर प्रेमी गुस्से में आग बबूला हो गया। उसने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें प्रेमिका बुरी तरह घायल हो गई। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत 23 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने प्रेमी के शादी का प्रस्ताव ठुकराते हुए करीब तीन महीने पहले किसी अन्य व्यक्ति से सगाई कर ली। इससे लड़का नाराज हो गया। उसने प्रेमिका पर चाकू से 18 वार किये।
युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कस्टडी में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।