मुंबई। करण जौहर करीब सात साल बाद फिर से निर्देशन की कमान संभालने जा रहे हैं। वे संगीत से भरपूर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म पारिवारिक ड्रामा के साथ मनोरंजन से भरपूर होगी। प्रीतम-अमिताभ भट्टाचार्य की संगीत जोड़ी फिर से एक बार इस फिल्म में नजर आयेंगी।
बता दें कि इस जोड़ी ने करण जौहर की आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए संगीत दिया था। उसे भारी सफलता मिली थी। अब इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के लिए भी वह संगीतमय जादू चलाने के लिए तैयार हैं। कहा जा है कि फिल्म में 8 से 9 गाने के सीक्वेंस हैं, जिन्हें विस्तृत रूप से करण जौहर की शैली में शूट किया जाएगा।
करण जौहर इस बड़ी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। करीब 7 साल बाद सशक्त एक्टर्स की तगड़ी टीम के साथ करण वह निर्देशक की कमान संभालने वाले है। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसी तगड़ी टीम एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
करण जौहर द्वारा निर्देशित, हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है। संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए हैं। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।