महाराष्‍ट्र के बीड में 400 लोगों पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, 3 गिरफ्तार

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। महाराष्‍ट्र के बीड में एक नाबालिग के साथ पिछले कई महीनों से दुष्‍कर्म हो रहा था, दुष्‍कर्म मामले मे 400 पर आरोप लगाया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए।

मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।16 साल की लड़की के साथ 6 महीने में 400 से अधिक लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ये सब कुछ पिछले 6 महीनों से चल रहा था। इसमें पुलिसवाले भी शामिल थे, जिन्‍होंने इस नाबालिग के साथ ये कुकृत्‍य किया।

पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को बताया है कि ”मेरे साथ कई लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। मैं शिकायत दर्ज करने के लिए कई बार अंबाजोगई पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस अक्सर मेरा पीछा करती थी। मेरी बात सुनने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।  इतना ही नहीं मुझे एक पुलिस कर्मचारी ने प्रताड़ित भी किया है।” हालांकि, अब इस मामले में एक्शन हो गया है। अब तक पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस नाबालिग की शादी भी हो चुकी है। पीड़िता दो माह की गर्भवती है। उसके बयान के आधार पर चाइल्‍ड मैरिज एक्‍ट, दुष्‍कर्म, छेड़खानी और पॉस्‍को के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।