पहले विश्व युद्ध में लड़े थे 3.2 लाख पंजाबी सैनिक, 97 साल बाद मिला रिकॉर्ड

देश नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। ब्रिटेन की ओर से पहले विश्व युद्ध में लड़ने वाले पंजाब के 3.2 लाख सैनिकों के 97 साल पुराने रिकॉर्ड एक तहखाने में बंद मिले हैं। पाकिस्तान की लाहौर लाइब्रेरी में मिली फाइल्स को अब डिजिटाइज किया जा रहा है।

अभी तक इतिहासकार ब्रिटिश और आयरिश सैनिकों के वंशज सर्विस रिकॉर्ड के पब्लिक डेटाबेस को खोज सकते थे लेकिन भारतीय सैनिकों के वंशजों लिए अब तक ऐसी कोई सुविधा नहीं थी। उम्मीद की जा रही है कि इन रिकॉर्ड के साथ राष्ट्रमंडल के सैनिकों की कहानियां भी दुनिया के सामने आ सकेंगी।