आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

21 अक्‍टूबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 10.15 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 04.17 बजे तक। योग- वज्र रात के 09.01 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दिन के 01.30 से 02.55 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष

रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन

अचानक धन लाभ की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क

प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह

दिन मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या

लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है।

तुला

दिन मिलाजुला रह सकता है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु

प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर

दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन

प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। सफलता मिलने के योग हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।