सुबह-सुबह जॉजिंग करना युवक को पड़ा भारी, लोगों ने पहुंचाया अस्‍पताल, फिर ..

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। सुबह-सुबह जॉजिंग करना आम बात है। इससे लोगों की सेहत ठीक रहती है। कई लोग प्रतियोगिता के लिए भी जॉजिंग करते हैं। हालांकि एक युवक को सुबह-सुबह जॉगिंग करना भारी पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक गोमिया के आईएल ग्राउंड में मृतक अभिषेक कुमार प्रतिदिन की तरह जॉगिंग करने गया था। जॉजिंग करने के दौरान ही वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। लोगों ने उसे तत्‍काल अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला आईएल थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला का है। मृत युवक का नाम अभिषेक कुमार (25) है। वह सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सुबह प्रैक्टिस करने के बाद जोर जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद ग्राउंड में उपस्थिति लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस पार्टी के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज पांडे मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को ढाढस बंधाया।